उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जसपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतरामपुर गेट से फाटो रेंज तक जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। वन मंत्री सुबोध उनियाल और सांसद अजय भट्ट ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह क्षेत्र ढिकाला की तर्ज पर विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। 1650 रुपये में छह लोगों के लिए परमिट मिलेगा। रिवर सफारी और बर्ड वाचिंग पर भी विचार किया जा रहा है।वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पहली बार पतरामपुर गेट से फाटो रेंज तक जंगल सफारी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर फाटो रेंज के लिए रवाना किया। वन मंत्री ने कहा कि अब जसपुर पर्यटन क्षेत्र में देश के नक्शे पर आ जायेगा। उन्होंने इस क्षेत्र को ढिकाला की तरह विकसित करने की बात कही, साथ ही टांडा प्रभापुर जंगल का भी गेट खोलने का भरोसा दिलाया। सभी से सहयोग की अपील करते हुए अफसरों को नेचर गाइड का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कार्बेट पार्क, अमानगढ़ रिजर्व क्षेत्र के बाद अब पतरामपुर वन क्षेत्र में पर्यटक फाटो रेंज तक जंगल सफारी कर सकेंगे। बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल सांसद अजय भट्ट ने गेट का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने फाटो रेंज तक जिप्सियों को रवाना किया। कहा कि पतरामपुर गेट खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने को सरकार प्रयासरत है। कुल चार गेट जंगल सफारी के लिए खोले हैं।यह गेट ढिकाला की तरह विकसित किया जायेगा। पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल की मांग पर तुमड़िया डाम में रिवर सफारी, बर्ड वाचिंग कराने पर अफसरों को परीक्षण कर रिपेार्ट देने को कहा। वहीं विधायक आदेश चौहान ने कालू सैय्यद मजार पर सोमवार और गुरुवार को अधिक भीड़ होने पर सफारी का रूट अलग करने, तीरथ मंदिर तक सफारी कराने, तीरथ मंदिर की भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग की।वन मंत्री ने अफसरों को अलग रूट बनाने, मंदिर की भूमि खतौनी में दर्ज कराने को कहा। वन मंत्री ने वन कर्मियों के लिए आधुनिक हथियार, संचार सुविधा दिलाने की बात कही। यहां सीसीएफ तेजस्वनी पाटिल, साकेत बडोला, डीएफओ प्रकाश आर्य, एसडीओ संदीप गोस्वामी, रेंजर महेश बिष्ट, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, तीरथ सिंह, सनी पधान, डा.यूनूस,राजकुमार, अंकुर विश्नोई, सिद्वाथ सिंघल, सरवन सिद्धू, हरिओम सिंह, शैलेंद्र गहलोत आदि रहे।
1650 रुपये में मिलेगा परमिट
एसडीओ संदीप गोस्वामी ने बताया कि जंगल सफारी के लिए छह लोगों का 1650 रुपये में परमिट मिलेगा। पर्यटकों को जिप्सी का किराया अलग से देना होगा। जिप्सी केवल फाटो रेंज तक सात किमी आना जाना करेगी।
जंगल सफारी का मामला उठाने वाले को भूला विभाग
आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने कहा कि उन्होंने फाटो क्षेत्र में जंगल सफारी का मामला उठाया था, विभाग उन्हें ही भूल बैठा, उन्हें इस बात की पीड़ा है। रोहेला ने कहा कि इस परियोजना के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे, उसी के उद्घाटन कार्यक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार पहल की।
