उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून अध्यक्ष रामकुमार के नेतृत्व में मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज पुलिस अधीक्षक अपराध एवं साइबर जया वालोनी जी से मुलाकात की मोर्चे के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश देवरानी जी फेसबुक पर वसूली मोर्चा नाम से उत्तराखंड स्वाभिमान को बदस्तुर बदनाम किया जाने का मुदा पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा और कड़ी कार्यवाही की मांग की जिस पर उचित एवं संतोषजनक कार्यवाही का आश्वासन मिला ।
महासचिव राजेंद्र भट्ट ने पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने से इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए आगामी चांद दिनों में पेज को बंद और उसके संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजनी की बात रखी महानगर से महासचिव हरदेव पंवार ने इसे मोर्च की बढ़ती ताकत से अन्य दलों की बौखलाह करार दिया उन्होंने कहा अगर जल्द ही इसपर लगाम नहीं लगाई गई तो कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर विरोध करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर विपिन नेगी, चित्रपाल साजवान, पूरण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
