उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

मिल्की मशरूम के नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य से लेकर कमजोर इम्यूनिटी तक बेहतर होती है। आइए जानते हैं मिल्की मशरूम का नियमित सेवन सेहत को क्या-क्या फायदे देता है।अगर आप मशरूम लवर हैं तो आपने स्टार्टर डिश से लेकर मेन कोर्स मेन्यू तक मशरूम की कई डिश ट्राई की होंगी। बाजार में आयस्टर से लेकर वाइट बटन और शिटाके जैसी मशरूम की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आपने कभी मिल्की मशरूम के बारे में कुछ सुना है। मिल्की मशरूम देखने में व्हाइट बटन मशरूम से भी ज्यादा सफेद होती है। बात अगर इसके गुणों की करें तो दूधिया मशरूम में प्रोटीन, विटामिन (B, D), और कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इसे अन्य मशरूम से ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं। मिल्की मशरूम का स्वाद बिल्कुल कड़वा नहीं होता है और इसका वैज्ञानिक नाम Calocybe indica है। इसके नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य से लेकर कमजोर इम्यूनिटी तक बेहतर होती है। आइए जानते हैं मिल्की मशरूम का नियमित सेवन सेहत को क्या-क्या फायदे देता है।
मिल्की मशरूम के फायदे,प्रोटीन का रिच सोर्स
मिल्की मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन डी और बी-कॉम्प्लेक्स), और खनिज जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वेजिटेरियन लोगों के लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।हृदय स्वास्थ्य
मिल्की मशरूम में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है, साथ ही फाइबर और लिनोलिक अम्ल जैसे असंतृप्त फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
डायबिटीज
मिल्की मशरूम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाकर मधुमेह रोग को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
वेट लॉस
मिल्की मशरूम में मौजूद कम कैलोरी और हाई फाइबर वेट कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे व्यक्ति को भूख कम लगती है और वो ओवर ईटिंग से बच जाता है। जिससे वेट कंट्रोल में मदद मिलती है।एनीमिया से बचाव
भारत में ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया की शिकायत रहती है। लेकिन मिल्की मशरूम में मौजूद आयरन और फॉलिक एसिड की अच्छी मात्रा एनीमिया की शिकायत दूर करने में मदद कर सकती है।
