उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानों-भोजनालयों पर क्यूआर कोड लगाने को लेकर यूपी व उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने वाली है इसलिए सभी संबंधित होटल मालिक वैधानिक आवश्यतानुसार लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाने के आदेश का पालन करें।
