उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गरुड़। बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्यूशन से लौट रहे दो बच्चे चोटिल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार गरुड़ पास्तोली में झालामाली निवासी प्रकाश राम ने स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चे चोटिल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
