उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जानवरों का खून लाल नहीं बल्कि अलग रंग का होता है। हॉर्सशू क्रैब, ऑक्टोपस और स्क्विड में कॉपर आधारित हेमोसाइनिन होने की वजह से उनका खून नीला होता है। वहीं, ग्रीन-ब्लड स्किंक में बिलिवर्डिन पिगमेंट ज़्यादा होने से खून हरा दिखता है। पीनट वर्म में मौजूद हीमेरीथ्रिन के कारण उसका खून बैंगनी होता है।
