उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

भारत की अधिकांश नदियां पूर्व की ओर बहती हैं लेकिन नर्मदा नदी इसका अपवाद है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलने वाली नर्मदा पूर्व से पश्चिम दिशा में बहते हुए महाराष्ट्र से होते हुए गुजरात में अरब सागर में मिलती है। रिफ्ट वैली का पश्चिमी ढलान इसके उल्टे बहाव का कारण है। नर्मदा को ‘रेवा’ नदी भी कहा जाता है।
