उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

खजूर और अखरोट से बनने वाला दुबई हलवा बिना चीनी और मैदा के तैयार होता है. शेफ रणवीर बरार की ये आसान रेसिपी स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं.आपने आज तक सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, बेसन से लेकर मूंग दाल तक का हलवा जरूर खाया होगा, लेकिन आज जिस हलवे कि रेसिपी हम आपको बताने जा रहे वो शायद ही खाया हो. क्या आपने कभी खजूर और अखरोट का हलवा चखा है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए आप एक बेहद खास स्वाद मिस कर रहे हैं. ये कोई आम हलवा नहीं है. इसमें न चीनी है, न मैदा, फिर भी इसका स्वाद इतना रिच और जबरदस्त है कि इसके आगे ब्राउनी जैसी मिठाइयां भी फीकी लगती हैं.
