उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
रुद्रप्रयाग पुलिस की सतत निगरानी एवं मुस्तैदी के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई। रंगों का पावन पर्व होली जनपद में पूर्ण शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ सकुशल सम्पन्न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ निरंतर तत्पर है।
जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस द्वारा सक्रियता से सतत निगरानी रखी जा रही है।हुड़दंग बर्दाश्त नहीं – मस्ती और उत्साह अपनी जगह है, किंतु मर्यादा और कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। नशे में वाहन चलाने, जबरन रंग डालने या शांति भंग करने वालों पर सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस का संदेश: हमारा उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, जहाँ हर नागरिक निर्भय होकर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मना सके।
