उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गंगा किनारे एक आरती स्थल पर उस वक्त हलचल मच गई, जब वहां करीब सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप निकल आया। आरती स्थल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक सांप दिखने से लोग दहशत में आ गए, वहीं कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया। रेंजर जीएस धमन्दा ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जिसे स्थानीय तौर पर “वन सुंदरी” कहा जाता है। इसकी लंबाई करीब सात फीट है और यह आमतौर पर जंगलों में पाया जाता है।उन्होंने बताया कि यह दूर से देखने मे कोबरा जैसे लगता है, इसका फन चपटा होता है। यह कम जहरीला होता है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
