उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
*इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के 07 पुलिस कार्मिकों को एसपी रुद्रप्रयाग ने दी शुभकामनाएं।*
आज 15 अगस्त 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा हर्षाेल्लास के साथ 79वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा मे ध्वजारोहण किया गया। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, चौकी फाटा में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने व जनपद के सभी थाना चौकी इकाइयों मे सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रगान के उपरान्त पुलिस मुख्यालय के स्तर से विभिन्न पदकों हेतु सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों के नाम इस अवसर पर पढ़कर सुनाये गये। इस सूची में जनपद के 07 पुलिस कार्मिक हैं।
*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर)*
श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक/वाचक पुलिस अधीक्षक जनपद रुद्रप्रयाग।
*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य के आधार पर)*
1- श्री कुलदीप पंत उप निरीक्षक थानाध्यक्ष गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
2- श्री नवनीत सिंह, मुख्य आरक्षी स.पु. साइबर सैल, जनपद रुद्रप्रयाग।
3- श्री प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी स.पु. पुलिस लाइन, जनपद रुद्रप्रयाग।
4- श्री संजय पुरी, मुख्य आरक्षी ना.पु. चौकी केदारनाथ, जनपद रुद्रप्रयाग।
5- श्री अर्जुन सिंह, आरक्षी, चौकी गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
6- श्री विनोद सिंह, आरक्षी, चौकी गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
जनपद में नियुक्त इन कार्मिकों को एसपी रुद्रप्रयाग ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गयी हैं। इसी प्रकार से जनपद के सभी थाना चौकियों पर ध्वाजारोहण के उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया है।
