उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

जबलपुर (एमपी) की सिहोरा तहसील में करीब 100 हेक्टेयर ज़मीन में सोने का विशाल भंडार मिलने के बावजूद स्थानीय लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने “उत्तराखंड डेली न्यूज़ ” को बताया कि खुदाई शुरू होने पर उन्हें ज़मीन से हाथ धोना पड़ेगा। बकौल ग्रामीण, सरकार उनकी ज़मीन अधिकृत कर लेगी या निजी हाथों में सौंप देगी जिससे रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
