उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में जिला प्रशासन ने जमीन कब्जे के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित एक निम्न मध्यम वर्गीय पहाड़ी दंपति को उनका वैध आवासीय भूखंड दिलाया। ग्राम अटक फार्म, तहसील विकासनगर में 15 वर्षों से अतिक्रमित भूखंड संख्या-29 पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अवैध कब्जा हटवाया गया। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम ने मौके पर जांच कर राजस्व अभिलेखों से मिलान किया। जांच में अवैध कब्जा पाए जाने पर खसरा संख्या 301, 302 और 303 से अतिक्रमण हटवाकर लाभार्थियों को विधिसम्मत कब्जा सौंपा गया।विस्थापित दंपति ने वर्षों बाद न्याय मिलने पर जिला प्रशासन का आभार जताया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भूमि माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।(टिहरी बांध परियोजना अंतर्गत पुनर्वास से जुड़ा मामला, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड)
