उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने स्किन पर दिखने वाले ऐसे बदलाव बताए हैं जो लिवर की बीमारी के संकेत देते हैं। इनमें त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, स्पाइडर एंजियोमा (मकड़ी के जाले जैसी फैली हुई ब्लड वेसल्स), पामर एरिथेमा (हथेलियों का लाल होना और सूजन) और बिना वजह खुजली होना जो रात में और बढ़ जाती है शामिल हैं।
