उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार रात करीब 11:50 बजे मछली मार्केट में आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, आग में करीब 300-400 झुग्गियां जलकर राख हो गई व कई घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए करीब 23 फायर इंजन मौके पर पहुंचे थे व घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
