उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करेंगे। सहारनपुर के गणेशपुर में पीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां भव्य स्वागत की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनोहरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करेंगे। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह चौकन्ना है।सुरक्षा के पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बलों के ठहरने की व्यवस्था आसपास के स्कूलों व गणेशपुर में बनाई गई अस्थाई पुलिस लाइन में की गई है। प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात तैयारियों की मानिटरिंग में जुटे है। सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है।दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर गणेशपुर इन दिनों वीआईपी क्षेत्र में शुमार हो चुका है। यहां हर किसी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गणेशपुर की धरा पर उतरने का इंतजार है। गणेशपुर में तीन हैलीपेड बनकर तैयार है जिनकी जांच के लिये सुरक्षा एजेंसी की टीमें लगी हुई है।सुंदरपुर में पहले एक हैलीपैड बनाया जा रहा था अब वहां पर दो हैलीपेड बनाये जा रहे हैं। एक बनकर तैयार हो चुका है जबकि दूसरे का निर्माण चल रहा है। गणेशपुर में बनाए गए हैलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर उतरेगा। वहां सुरक्षा के लिये अस्थाई कोतवाली बिहारीगढ़ बना दी गई है। वहीं से हैलीपेड की सुरक्षा व्यवस्था की कमाल संभाली जाएगी।
