उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के पालम में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.3°C दर्ज किया गया जो बीते 20 साल में सीज़न का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 8-जनवरी 2006 में 0.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
