उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले पड़ोसी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी एससी-एसटी ऐक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की गई है। इस मामले की जांच एसीपी रैंक के अधिकारी की देखरेख में चल रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की निंदा की है।
