उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

दिल्ली में लगातार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच अधिकारियों ने मंगलवार शाम दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज (लोहा पुल) पर यातायात बंद करने का आदेश दिया। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
