दिल्ली से मसूरी की यात्रा अब और भी आसान और तेज़ होने वाली है. एक नई एलिवेटेड रोड बन रही है, जिससे दिल्ली से मसूरी की दूरी केवल 4 घंटे में तय की जा सकेगी. अभी इस सफर में लगभग आधे दिन लग जाते हैं!दिल्ली-मसूरी का सफर अब 4 घंटे में होगी पूरी.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा.
26 किमी लंबी एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए वीकेंड और छुट्टियों के दौरान पहाड़ों की रानी (Queen of the Hills) ‘मसूरी’ जाना और आसान हो जाएगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो गया है और इस एक्सप्रेसवे का मसूरी से सीधे जोड़ने के लिए 26 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है. इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद दिल्ली से मसूरी का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो जाएगा. अभी इस सफर में लगभग आधे दिन लग जाते हैं!

