उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी है। देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही अभियुक्तों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने और तय समय के बाद खुले बार व रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
