उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से एमसीएच यूरोलॉजी की 2 सुपरस्पेशियलिटी सीटों की मंजूरी मिल गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि संस्थान को यह मान्यता मिली है। “मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि दून मेडिकल कॉलेज अब उत्तराखंड का पहला स्टेट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बन गया है, जहां सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसकी शुरुआत दो सीटों से की जा रही है।
हमें यह भी खुशी है कि कार्डियोलॉजी विभाग में तीन फैकल्टी ज्वॉइन कर चुके हैं। इसके साथ ही अन्य सुपर स्पेशलिटी प्रोग्राम्स के लिए भी हमने आवेदन किया है। प्लास्टिक सर्जरी में भी हमारे डॉक्टर सक्सेना ने अप्लाई किया है।हमें उम्मीद है कि अगले साल तक हमारी सभी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे हमारी इमरजेंसी सेवाएं और मजबूत होंगी। इससे मरीजों को बेहतर और उन्नत इलाज की सुविधा यहीं दून मेडिकल कॉलेज में मिल सकेगी।”
