उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। हाल के ट्रैफिक आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों के मामलों में भी पहले की तुलना में गिरावट आई है।एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि यह सुधार मुख्य रूप से ट्रैफिक एनफोर्समेंट लेवल बढ़ाने के कारण हुआ है। ओवर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में चालान की कार्रवाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ाई गई, जिससे तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगा। सीमित पुलिस बल के बावजूद वीआईपी व्यवस्थाओं, धार्मिक जुलूसों और अन्य आयोजनों के दौरान भी ट्रैफिक नियंत्रण को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रवर्तन की कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में और कमी लाई जा सके।
