उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशामुक्त रुद्रप्रयाग के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस ने आज शाम एक व्यापक औचक चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ा शिकंजा कसा है।पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी और चेकिंग की गई। इस अभियान का नेतृत्व सम्बन्धित थाना व चौकी प्रभारियों ने किया है।
अभियान के मुख्य उद्देश्य:
• सड़क सुरक्षा: ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ (शराब पीकर गाड़ी चलाना) के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
• नशा मुक्ति: सार्वजनिक स्थानों पर “जाम छलकाने” वाले और हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर लगाम लगाना।
• तस्करी पर रोक: मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और परिवहन की सघन निगरानी।
• जन-सुरक्षा का भाव: आम नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना।
कार्यवाही का विवरण:
चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।
