उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

देहरादून में पथप्रकाश व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों द्वारा संचालित एवं अनुरक्षित लाइटों की स्थिति स्पष्ट की गई है। THDC कॉलोनी चौराहे का हाई मास्ट MDDA द्वारा स्थापित व संचालित है। ब्राह्मणवाला–ISBT रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लाइटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कारगी चौक से रिस्पन्ना रोड पर टक्कर से बंद हुए 8 पोलों को ठीक करा दिया गया है। टर्नर रोड वार्ड-78 फ्लाईओवर की पुरानी लो-पावर लाइटों को नई लाइटों में बदलने का कार्य जारी है।आराघर से EC रोड, घंटाघर से दिलाराम चौक, राजपुर रोड सहित कई मुख्य मार्गों पर स्मार्ट सिटी, MDDA एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पथप्रकाश व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिनका रखरखाव संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जाता है।
