उत्तराखंड डेली न्यूज़;ब्योरो
पहाड़ों की शांत वादियों में अब सिर्फ सुकून ही नहीं, बल्कि कमाई के नए रास्ते भी खुल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में होमस्टे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाएं चला रही हैं. क्या है ये योजना चलिए जान लेते हैं. पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत जिंदगी अब सिर्फ घूमने का अनुभव नहीं रही, बल्कि कमाई का भी एक स्मार्ट तरीका बनती जा रही है. बदलते दौर में पर्यटक होटल छोड़कर लोकल और घरेलू माहौल की तलाश में हैं जिसने सरकार की ओर से पेश की गई होमस्टे टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है. सरकार की मदद से अब आम लोग भी अपने घर को छोटे बिजनेस में बदलकर अच्छी कमाई कर रहे हैं.
