उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के “पावरफुल वॉयसेज़ इन फाइनेंस” कार्यक्रम में ग्रासरूट्स फाइनेंशियल एजुकेटर अवॉर्ड,
एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा आयोजित “पावरफुल वॉयसेज़ इन फाइनेंस” कार्यक्रम में डॉ. विनय काण्डपाल को ग्रासरूट्स फाइनेंशियल एजुकेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह मुंबई स्थित सेंट रेगिस में आयोजित हुआ, जिसमें वित्त जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, विशेषज्ञों एवं नीति-निर्माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. काण्डपाल को यह सम्मान वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उच्च स्तरीय शोध कार्यों तथा समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर युवाओं और आम नागरिकों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के निरंतर एवं प्रभावी प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मंजरी फाउंडेशन, आसरा ट्रस्ट और राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट सहित कई संस्थाओं को वित्तीय शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जूरी एवं आयोजन समिति ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रेरणास्रोत बताया।
