उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विभाग की पहली समीक्षा बैठक में प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए 8 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की। ये संस्थान रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में स्थापित किए जाएंगे।मंत्री ने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में लंबे समय से रिक्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर जल्द स्थायी नियुक्ति की जाए। साथ ही विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा गयानिर्माणाधीन कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
