उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर स्वर्णशिल्पी समिति, सर्राफा मंडल देहरादून एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के संयुक्त तत्वावधान में कालूमल धर्मशाला में रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में कुल 83 यूनिट रक्तदान किया गया।इस अवसर पर 155 बार रक्तदान करने वाले यूथ रेडक्रास कमेटी के डॉ. अनिल वर्मा को सुभाष चंद्र बोस रक्तदान क्रांतिवीर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अरशद (55 बार) और पार्षद प्रमोद गुप्ता (65 बार) को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
