उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अल्मोड़ा में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत अल्मोड़ा में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत अल्मोड़ा में यूकेडीअल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी का गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। गुरुवार को युवाजन संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आशीष नेगी व कार्यकर्ताओं ने चौहानपाटा गांधी पार्क व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चौघानपाटा में सभा कर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
