उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने एक खास प्लान तैयार किया है. बीएसएफ सीमा के करीब नदी और दलदली इलाकों में प्राकृतिक अवरोध के तौर पर सांप और मगरमच्छ के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है.भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने और घुसपैठ रोकने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक खास प्लान बनाया है. बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदी और दलदली इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए सांप और मगरमच्छ जैसे प्राकृतिक अवरोधों के इस्तेमाल पर आंतरिक स्तर पर चर्चा हुई है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.
