उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

महिला कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 06 फरवरी, 2026 को राज्य स्तरीय दत्तक-ग्रहण विनियम-2022 से सम्बन्धित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्कृति विभाग के प्रेक्षा गृह, रिस्पना में का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कानूनी रूप से दत्तक-ग्रहण को बढ़ाने हेतु उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
केन्द्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के माध्यम से वर्ष 2016 से आतिथि तक 198 (देष-172 एवं विदेष-26) बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। दत्तक-ग्रहण के अन्तर्गत अभी केवल तीन श्रेणियों के बच्चों का ही दत्तक-ग्रहण हो पा रहा है। जबकि 05 श्रेणियों में बच्चों को गोद दिये जाने का प्रावधान है, जिसमें मुख्यत अनाथ, निराश्रित, परित्यक्त, नो विजिटेशन ऑफ पेरेंट्स एवं अनफिट पेरेंट्स श्रेणी के बच्चों को दत्तक ग्रहण की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रमोद पुष्कर, उप निदेशक, कारा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा सन्दर्भित व्यक्ति के रूप में श्रीमती करूणा नारंग, पूर्व बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, नई दिल्ली तथा श्रीमती पूजा शर्मा, पूर्व बाल कल्याण समिति एवं किषोर न्याय बोर्ड, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिनके द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण करने एवं उसकी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में समस्त जनपदों से जिला प्रोबेषन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, संरक्षण अधिकारी तथा समन्वक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विभाग के निदेशक श्री बंशी लाल राणा जी, श्रीमती अंजना गुप्ता, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, श्री राजीव नयन उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
