उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 6 जनपदों की 484 एकल महिलाओं को योजना की पहली किस्त के रूप में 3 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की। रेखा आर्या ने कहा कि यह योजना तलाकशुदा, परित्यक्ता व विधवा महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में शेष 7 जनपदों की 540 महिलाओं का चयन किया जा चुका है, जिन्हें इसी माह के अंत तक सहायता राशि दी जाएगी। योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मिलेगा। जिसमे कई महिलाए भावुक भी दिखाई दी।
