उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

कोटद्वार के लालढांग–चिल्लरखाल रोड को लेकर उच्चतम न्यायालय का आदेश कोटद्वार के हक में आया है। अब इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। इसी को लेकर कोटद्वार की विधायक ने कहा कि,पिछले चार वर्षों से लगातार इस विषय को लेकर प्रयासरत थी। आज का दिन कोटद्वार और आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, बेहतर संपर्क और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
मैं इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, कोटद्वार की सम्मानित जनता तथा इस प्रयास में सहयोग देने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देती हूं। कोटद्वार के विकास का यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
