उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

आज मसूरी विधान सभा के अंतर्गत महानगर देहरादून उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यता अभियान बर्ष 25 का सामान्य रूप से श्री गणेश मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाई बॉबी पंवार ने किया जिसमें एक बेटी को मिठाई खिलाकर महानगर देहरादून मोर्चा की प्रथम सदस्यता रशीद सौंपते हुए पंवार ने कहा कि राज्य निर्माण में उत्तराखंड की मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने मातृ शक्ति को राज्य प्राप्ति की नींव बताया, सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए पंवार ने कहा कि मोर्चा की पहली सदस्य के रूप में मातृ शक्ति को वंदन एवं अभिनंदन किया उन्होंने कहा आज के युग में सामाजिक एवं राजनीतिक किसी भी स्थान पर बिना मातृ शक्ति के सहयोग से परिवर्तन नहीं आ सकता। यही वह शक्ति जिसमें अनेक रूपों में हम सभी को रास्ता दिखाया साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों से मोर्चा को मजबूती देने का आह्वान किया महानगर देहरादून अध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने कहा कि मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बहुत संघर्ष किया उनका उद्देश्य उत्तराखंड की राजनीति में युवाओं के माध्यम से परिवर्तन लाना है जो मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं देश प्रदेश में लोकप्रिय भाई बॉबी पंवार के नेतृत्व में ही संकल्प नए विकल्प का के रूप में संभव है। सैनिक प्रकोष्ठ से पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मोर्चा की सदस्यता अभियान के आरम्भ होने से राज्य को एक मजबूत मंच मिलेगा । इस अवसर पर राजेंद्र भट्ट, चित्रपाल साजवान, पूर्ण सिंह रावत, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा, विनीत सकलानी, सुदेश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे
