उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा का रुद्रप्रयाग विधान सभा का क्षेत्रीय भ्रमण लगातार जारी है, राणा कई गांवों का भ्रमण कर चुके हैं एवं नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है,इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल को पूर्ण समर्थन मिल रहा है,स्थानीय जनता का कहना है, राष्ट्रीय दलों के छल कपट से त्रस्त हो चुके हैं,अब जनता के पास एक मात्र विकल्प उत्तराखंड क्रांति दल ही है,जो राज्य की दिशा और दशा को बदल सकता है!राणा ने कहा मेरे भ्रमण के दौरान क्षेत्र की कई समस्याओं से रूबरू हुआ जो कि आज भी जस की तस हैं,राणा ने अपने विधान सभा क्षेत्र मैं कई सभाएं की, संबोधन के दौरान सदस्यता अभियान भी जारी रखा, उन्होंने कहा आज जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, बेरोजगारी चर्म सीमा पर है,पहाड़ों से पलायन अभी भी जारी है, स्वास्थ व्यवस्थाएं दयनीय है,शिक्षा के बदहाल हैं,आज राज्य को बने,25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं,राज्य की विकास गति दर जस की तस है! उन्होंने कहा यदि “उक्रांद को अगामी विधान सभा चुनाव मैं पूर्ण समर्थन मिलता है,तो राज्य की वर्तमान मैं जो समस्याएं हैं, उनपर ठोस नीति तैयार कर उनको हल करने की प्राथमिकता रहेगी,इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
