उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं स्नेहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को न केवल भव्यता प्रदान की, अपितु इसे स्मरणीय और प्रेरणास्पद बना दिया। यह महोत्सव शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के त्रिवेणी संगम का प्रतीक बना, जहाँ हर प्रतिभा ने अपनी आभा से नई ऊँचाइयों को छुआ। हम हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं उन सभी विशिष्टजनों का, जिनकी उपस्थिति ने इस समारोह को गौरवान्वित किया और हमारे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद का संचार किया।
विशेष अभिनंदन:
• स्वर कोकिला श्रीमती मीना राणा जी
• लोकगायिका एवं कोरोना योद्धा श्रीमती बीना बोरा जी
• प्रखर समाजसेवी श्री करन सिंह रगड़वाल जी
• कुष्ठ सेवा को समर्पित श्री ललित रावत जी
आप सभी का मार्गदर्शन हमें सामाजिक सरोकारों के प्रति और अधिक सजग एवं प्रतिबद्ध बनाता है।
*हम विशेष रूप से आभार प्रकट करते हैं:*
• श्री एस.पी. सेमवाल जी, जिला शिक्षा अधिकारी
• श्री सुनील कार्की जी, उप शिक्षा अधिकारी
• श्री सुमेर सिंह कैंतुरा जी, खंड शिक्षा अधिकारी
• शिक्षाविद श्री सच्चिदानंद जोशी जी
• फिल्म निर्देशक-संगीतकार श्री संजय कुमोला जी
• वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश ‘पोल खोल’ बहुगुणा जी
• युवा कवि श्री दीपक कैंतुरा ‘रैबार पहाड़ का’
• कार्यक्रम संचालक श्री प्रशांत गगोडिया जी
तथा उन सभी शिक्षकगण, प्रधानाचार्यगण, और शिक्षण संस्थानों को, जिनके सहयोग और संकल्प से यह आयोजन संभव हुआ।
*विशेष धन्यवाद सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माननीय निर्णायकों को:*
• श्री गिरीश बडोनी, प्रधानाध्यापक, गवर्नमेंट प्राइमरी मॉडल स्कूल, जखोली
• श्री कुंवर सिंह नेगी, पूर्व प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज, कठुड़
• श्रीमती प्रमिला मैठाणी, रा.उ.मा.वि. अंथवालगांव
• विशेष कार्य के लिए श्री विक्रम घणाता गुड्डू घणाता जी
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को नई दिशाएँ और आयाम दिए, जहाँ शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा की सजीव प्रतिमाएं उभरीं।
*हमारा संकल्प*
“शिक्षा घर-घर पहुँचे, हर मन में ज्ञान का दीप जले।”
हम, चंद्रमा प्रोडक्शन परिवार, यह दृढ़ निश्चय करते हैं कि उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का यह शुभ प्रयास निरंतर चलता रहेगा।
