उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

देहरादून में हर्बल लाइफ संस्था की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला स्थित ऑडिटोरियम में “सही भोजन–बेहतर जीवन” विषय पर प्रोटीन ब्रेकथ्रू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईट राइट इंडिया के तहत वक्ताओं ने शुद्ध, संतुलित और पौष्टिक आहार को अपनाने पर विशेष जोर दिया।मुख्य अतिथि मनु गौड़ ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने और अशुद्ध व फास्ट फूड के त्याग का आह्वान करते हुए कहा कि असंतुलित खानपान कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्होंने कम और शुद्ध भोजन को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि आज की पीढ़ी का खानपान असंतुलित हो गया है। उन्होंने शुद्ध भोजन, पर्याप्त कैलोरी, दूध के सेवन और नियमित योग को स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बताया।इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर व एक्टर आरूषि निशंक, डिप्टी कमिश्नर गणेश डंगवाल और एम्स ऋषिकेश के डॉ. संतोष कुमार ने भी शुद्ध व संतुलित आहार अपनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।
