उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून। दून ग्लोबल स्कूल के छात्र वरुण काण्डपाल ने 11वीं IUU यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक “लम्हे 2026” के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान वरुण काण्डपाल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा समिति में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वैश्विक मुद्दों, कूटनीति एवं संसदीय प्रक्रियाओं पर अपनी प्रभावशाली समझ का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन में आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जहाँ उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हुए अपने संवाद कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित किया। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति ने वरुण काण्डपाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वरुण की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है तथा दून ग्लोबल स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को भी दर्शाती है।
