उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।” उन्होंने कहा, “विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।”
