उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

दून सिटीजन फोरम की ओर से दून लाइब्रेरी में शहर के अहम नागरिक मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण टाउनहॉल का आयोजन किया गया। इस संवाद में प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। नागरिकों ने खुलकर सवाल पूछे और अधिकारियों ने सीधे जवाब दिए। यह संवाद शहर की रोज़मर्रा की व्यवस्थाओं और लोगों की चिंताओं पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम के माध्यम से ट्रैफिक लाइट, पार्किंग, फुटपाथों पर अतिक्रमण, सहस्रधारा रोड की ट्रैफिक अव्यवस्था और कचरे के ढेर जैसे मुद्दे सामने रखे गए।सवाल-जवाब सत्र तीन घंटे से अधिक चला और बेहद जीवंत रहा। नागरिकों के तीखे सवालों और व्यावहारिक सुझावों का अधिकारियों ने भी स्वागत किया। यह पहल सभी उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों द्वारा सराही गई।
