उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

उत्तराखंड में दो दिन से मौसम शुष्क है और तापमान बढ़ा है। हालांकि, आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में। देहरादून सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी।उत्तराखंड में बीते दो दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
सुबह-शाम बनी है ठिठुरन
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दिन में पारा चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई और शाम को सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं।पहाड़ों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही है।
सुबह-शाम पारे में गिरावट के साथ ही बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।
बर्फबारी होने का अनुमान
इसके बाद रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने का अनुमान है।
