उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सड़क किनारे खड़ी कारों में बार बनाकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात चलाए गए इस अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
