उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जहां एक ओर भाजपा “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” थीम के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस दावे पर तीखा हमला बोला है।देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की, लेकिन कांग्रेस ने सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए इसे “बेमिसाल” नहीं बल्कि “नाकाम” करार दिया।विपक्ष का कहना है कि बीते 4 वर्षों में प्रदेश की स्थिति लगातार बिगड़ी है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था के चरमराने का भी आरोप लगाया गया है।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राजधानी देहरादून ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश समस्याओं से जूझ रहा है और सरकार जमीनी हकीकत से दूर है।
