उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

भारतीय सेना ने चलती ट्रेन में एक अनोखी प्रमोशन परेड आयोजित की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस समारोह में सलामी, रैंक बैज लगाना और हाथ मिलाना जैसे सभी पारंपरिक प्रोटोकॉल पूरे किए गए। कर्नल मयंक चौबे द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सेना की परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता और सैनिकों को कहीं भी सम्मानित करने के उसके लोकाचार को दर्शाता है।भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों को सम्मानित करने के लिए किसी समारोह का इंतजार नहीं करती, इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखी जा सकती है। सेना के दिग्गजों द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सेना चलती ट्रेन में प्रमोशन परेड आयोजित करती दिख रही है।इस पारंपरिक समारोह में सेना के सभी प्रोटोकॉल पूरे किए गए जैसे सलामी देना, कमांडिंग ऑफिसर और सूबेदार मेजर द्वारा रैंक बैज लगाना, औपचारिक तौर पर हाथ मिलाना शामिल है। सेना के कर्नल मयंक चौबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह कैमरों के लिए प्रतीकवाद नहीं है, बल्कि भारतीय सेना का जीता-जागता लोकाचार है।युद्ध के मैदान में भी हुए हैं आयोजन,चलती ट्रेन में यह अनोखा प्रमोशन समारोह असामान्य परिस्थितियों में भी परंपराओं के प्रति सेना की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ये अपने आप में कोई पहला मौका भी नहीं है। देश के सुरक्षा बलों ने कई बार युद्ध के मैदान में भी ऐसे समारोह का आयोजन किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सैनिक पूरे कैमोफ्लेज गियर में परेड कर रहे हैं और मिलिट्री ट्रेन पूरी स्पीड से चल रही है।
