उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में नीम करौली बाबा के भी चार धाम हैं. बाबा के बाकी तीनों धाम भी उनकी चमत्कारी लीलाओं के गवाह रहे.नैनीताल. उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. दूर-दूर से श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में नीम करौली बाबा के भी चार धाम हैं. बाबा नीम करौली को हनुमान का स्वरूप माना जाता है. दुनियाभर में बाबा के लाखों श्रद्धालु हैं. बाबा का प्रमुख मंदिर नैनीताल जिले में कैंची धाम है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नामचीन हस्तियों की आस्था भी बाबा में है. बहुत कम लोग जानते हैं कि कैंची धाम के अलावा बाबा के तीन और पवित्र धाम नैनीताल जिले में ही हैं, जिन्हें नीम करौली बाबा के चार धाम के नाम से जाना जाता है
