उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सैन्य धाम वीर शहीदों के सम्मान और सैन्य परंपरा का प्रतीक है।
बैठक में मंत्री ने उपनल अधिकारियों को विदेशों में रोजगार अवसरों की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए, जिसमें 50 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों और 50 प्रतिशत गैर-सैनिक युवाओं के लिए निर्धारित होंगे।
