उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
धार में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ठेकेदार के घर फर्जी इनकम टैक्स रेड डालकर लाखों की लूट को अंजाम दिया. नकली अधिकारियों के रूप में पहुंचे आरोपियों ने तलाशी के नाम पर घर से करीब 50 तोला सोना और चार लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है.मध्य प्रदेश के धार में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक ठेकेदार के घर फर्जी इनकम टैक्स छापेमारी कर लाखों की लूट को अंजाम दे दिया. आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में प्रवेश किया और तलाशी के बहाने करीब 50 तोला सोना, चार लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.
