उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति व अपराध रोकथाम अभियान के तहत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग करते हुए अभियुक्त आशीष कुमार (उम्र 32 वर्ष) पुत्र शिव लाल, निवासी ग्राम तालजमण, बड़ेथ, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 5 हाफ और 44 पव्वे शराब बरामद की गई। प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस टीम का विवरण*
1- उपनिरीक्षक हर्ष मोहन
2- आरक्षी राकेश कोहली
