उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) को 58% से बढ़ाकर 60% करने की मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. इसके साथ ही, सीएम ने विकास कार्यों के लिए ₹50 करोड़ का बजट जारी किया है. इसमें हल्द्वानी और चम्पावत में पुलिस आवास निर्माण और अल्मोड़ा व चमोली के प्रमुख बाजारों में नई पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है. इस फैसले से प्रदेश में ढांचागत सुधार और कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा.उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य के कार्मिकों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इस फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास योजनाओं के लिए भी करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया है.
DA में 2% की वृद्धि, अब 60% मिलेगा भत्ता
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों और पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते की दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है. अभी तक राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को अब तक 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 60% प्रतिमाह कर दिया गया है. यह नई दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. महंगाई के इस दौर में वेतन और पेंशन में होने वाली यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. इस ऐतिहासिक फैसले पर ‘राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद’ ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है.
विकास योजनाओं के लिए ₹50 करोड़ का बजट
केवल महंगाई भत्ता ही नहीं, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए लगभग ₹50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी दी है. इतना ही नहीं, सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भी खजाना खोल दिया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों के बेहतर रहन-सहन के लिए आवास निर्माण हेतु भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है:
